Home National उन्नाव दुष्कर्म मामले के दोषी कुलदीप सिंह को भाजपा ने दिखाया पार्टी...

उन्नाव दुष्कर्म मामले के दोषी कुलदीप सिंह को भाजपा ने दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता

433
0

दा एंगल।

नई दिल्ली।

उन्नाव रेप केस के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को भाजपा ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कुलदीप उन्नाव के बांगरमऊ से बीजेपी विधायक है। भारतीय जनता पार्टी ने रेप का इल्जाम लगने पर कुलदीप को पार्टी से निलंबित कर दिया था पर दुष्कर्म पीड़िता के साथ हुए सड़क हादसे के बाद पार्टी ने विधायक सेंगर को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है।

बता दे कि रायबरेली एक्सीड़ेट में दुष्कर्म पीड़िता के गंभीर होने के बाद से ही सियासत में हलचल मच गई। विपक्षी दल लगातार सरकार और भाजपा पर हमलावर रहे। मामला गरमाने के बाद लगातार विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को पिछले साल ही पार्टी से बाहर निकालने की बात की जा रही थी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सेंगर के भाजपा में बने रहने पर सवाल उठाया था। दिल्ली महिला अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी कुलदीप सिंह सेंगर की बर्खास्तगी की मांग कर चुकी हैं। इतना ही नहीं सपा और बसपा भी लगातार सरकार को घेर रहे। ऐसे में सरकार ने विपक्ष के सवलो का जबाव देते हुए कुलदीप सिंह को पार्टी से बाहर कर दिया।

फिलहाल उन्नाव के माखी गांव में दुष्कर्म के आरोप में कुलदीप सिंह सेंगर फिलहाल सीतापुर जेल में बंद हैं। इस मामले के साथ ही अब रायबरेली में पीड़िता के सड़क दुर्घटना में घायल होने की सीबीआइ जांच हो रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में दोषी पाए जाने पर विधायक को कड़ी सजा मिल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here