Home Entertainment मोदी के ऐतिहासिक फैसले पर बॉलीवुड़ स्टार्स ने किया धारा 370 हटाने...

मोदी के ऐतिहासिक फैसले पर बॉलीवुड़ स्टार्स ने किया धारा 370 हटाने का समर्थन

421
0

दा एंगल।

नई दिल्ली।

5 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने का फैसला लिया। मोदी के इस फैसले के बाद से ही देश के हर हिस्से में खुशी का माहौल छाया हुआ है। देश में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जश्न मानाया जा रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी इस बात को लेकर तरह तरह के रिएक्शन आ रहै है। कोई मोदी सरकार के इस फैसले को सही बता रहा है तो कोई इस फैसले के खिलाफ भी नजर आ रहा है।

बॉलीवुड़ के कई सितारों ने जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाएं जाने का खुलकर समर्थन किया। अनुपम खैर ने इंस्टाग्राम पर एक विडियों डाला जिसमें वे मोदी सरकार के इस फैसले का समर्थन करते नजर आए। वीडिय में अनुपम ने कहा, दोस्तों आज का दिन भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। मोदी सरकार के द्वारा जम्मू कश्मी से आर्टिकल 370 को खत्म कर दिया गया है। एक कश्मीरी होने के नाते ये मेरे लिए बेहद भावुक लम्हा है। अपनी आंखों के सामने ऐसा होते देखना मेरे लिए इमोशनल और पावरफुल है। एक्टर ने कहा आर्टिकल 370 जम्मू कश्मीर के लिए एक कैंसर था जो उसे नुकसान पहुंचा रहा था। जिसका अब जाकर इलाज किया गया है।

https://www.instagram.com/p/B0y09NqgR2X/?utm_source=ig_web_copy_link

इसके अलावा विवेक ऑबेरॉय, परेश रावल, चेतन भगत, कंगना रनौत, रवीना टंडन समेत कई स्टार्स ने आर्टिकल 370 हटने के समर्थन किया है।

https://www.instagram.com/p/B0xmt_GBLfU/?utm_source=ig_web_copy_link

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here