दा एंगल।
जयपुर।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दिल्ली के दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री का यह दौरा राजनीतिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अशोक गहलोत दिल्ली जाकर कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि 10 अगस्त को कांग्रेस सीडब्ल्यूसी की बैठक होनी है। बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की राय बहुत महत्व रखती है। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के तीन अहम मुद्दे हो सकते है। जिनमें कश्मीर प्रकरण को लेकर रणनीति बनाई जा सकती है। प्रदेश में मंत्रिमंडल बदलाव को लेकर भी चर्चा हो सकती है।