Home National बाढ़ से हलकान हुए देश के कई हिस्से, राहुल गांधी केरल और...

बाढ़ से हलकान हुए देश के कई हिस्से, राहुल गांधी केरल और अमित शाह करेंगे कर्नाटक का दौरा

372
0

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में बाढ़ का कहर जारी है। बाढ़ का असर सबसे अधिक केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में ज्यादा देखने को मिल रहा है। इस भीषण बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इन चार राज्यों में हुई बारिश से अब तक 194 लोगों की मौत हो चुकी है।

मध्यप्रदेश के कई जिले भीषण बाढ़ का प्रकोप झेल रहे हैं। यहां भी 32 लोगों की मौत की खबर है। केरल के मल्लापुरम में 8 अगस्त को हुए भूस्खलन में फंसे लोगों में से 9 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कर्नाटक के बेलगावी जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। वहीं कांग्रेसी नेता राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र केरल के वायनाड़ का दौरा करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here