नई दिल्ली: अनुच्छेद 370 पर कांग्रेसियों ने भी अपना समर्थन देना शुरू कर दिया है। कांग्रेस से दिल्ली दक्षिण पर चुनाव लड़ चुके बाॅक्सर विजेंदर सिंह ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने का समर्थन किया है। अपने एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में 370 को हटाने के बाद उन्नति का सूरज उदय हुआ है, जिसके प्रकाश में सम्पूर्ण भारतवर्ष गर्व महसूस कर रहा है।
विजेंदर सिंह ने एक ट्वीट में कहा कि मैं हमेशा से एक देश एक संविधान का पक्षधर रहा हूं। 370 ने देशवासियों के मन में शंका पैदा कर दी थी कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है या नहीं। यह शंका अब मिटी है। जम्मू कश्मीर में उन्नति का सूरज उदय हुआ है, जिसके प्रकाश में सम्पूर्ण भारतवर्ष गर्व महसूस कर रहा है।