Home Politics निकाय चुनाव से पहले मिल जाएगा राजस्थान भाजपा को नया प्रदेशाध्यक्ष

निकाय चुनाव से पहले मिल जाएगा राजस्थान भाजपा को नया प्रदेशाध्यक्ष

471
0

जयपुर : राजस्थान में पंचायत एवं नगरपालिका चुनाव जल्द होने हैं। ऐसे में संभावना है कि जल्द ही भाजपा को नया प्रदेशाध्यक्ष मिल जाएगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार संसद का बजट सत्र समाप्त हो चुका है और अब केंद्रीय नेतृत्व इस पद पर नियुक्ति कर सकता है। इसी साल 24 जून को मदन लाल सैनी के निधन के बाद से यह पद खाली पड़ा है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार आगामी चुनावों को देखते हुए पार्टी नए प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा जल्द ही कर देगी।

राज्य में दिसंबर में नगर निकायों एवं उसके बाद अगले साल शुरू में पंचायतों के चुनाव होने हैं। स्थानीय मीडिया में भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष की पद की दौड़ में कई नाम सामने आ रहे हैं जिनमें सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, विधानसभा में प्रतिपक्ष उपनेता राजेंद्र राठौड़ तथा विधायक सतीश पूनिया, वासुदेव देवनानी व मदन दिलावर शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here