Home Rajasthan पहलु खान मामले पर प्रियंका गांधी का चौंकाने वाला बयान…

पहलु खान मामले पर प्रियंका गांधी का चौंकाने वाला बयान…

474
0

दा एंगल।

जयपुर।

पहलू खान केस में कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हैरानी जताई है। प्रियंका ने कहा कि पहलू खान मामले में लोअर कोर्ट का फैसला चौंका देने वाला है। हमारे देश में अमानवीयता की कोई जगह नहीं होनी चाहिए और भीड़ द्वारा हत्या एक जघन्य अपराध है।

अशोक गहलोत सरकार की तारीफ करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा भीड़ द्वारा हत्या के खिलाफ कानून बनाने की पहल सराहनीय है। आशा है कि पहलू खान मामले में न्याय दिलाकर इसका अच्छा उदाहरण पेश किया जाएगा।

राजस्थान के पहलू खान मॉब लिंचिंग मामले में अदालत ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया था। अलवर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने सबूतों की कमी के आधार पर आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here