जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने निवास पर प्रेसवार्ता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जो बजट में घोषणाएं की है उसको समय पर पूरा करेंगे। गहलोत ने कहा कि घोषणाओं को गंभीरता से लागू करने के निर्देश भी दे दिए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी की जयंती पर जयपुर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। राजीव गांधी की जयंती पूरे साल सभी संभागों में मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने आईटी क्षेत्र में बहुत काम किया। मोबाइल, इंटरनेट राजीव गांधी की ही देन है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस अवसर पर कई बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राजस्थान में जघन्य अपराध के लिए अलग से सेल का गठन किया जाएगा। पहलू खान को लेकर पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर भी निषाना साधा। पिछली सरकार ने इस मसले पर लापरवाही बरती थी। पहलू खान हत्याकांड को लेकर ना वीडियो को शामिल किया गया और ना ही कैमरा जब्त किया गया।