Home Politics मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में की घोषणाओं को अमलीजामा पहनाना किया...

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में की घोषणाओं को अमलीजामा पहनाना किया शुरू

373
0

जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने बजट में की गई घोषणाओं पर अमल करना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों सचिवालय में इसको लेकर मुख्यमंत्री ने सीएस के साथ मीटिंग की थी। इसमें उन्होंने कहा कि था कि जो बजट में घोषणा की थी उसको जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा। इसके तहत दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक की तर्ज पर राजस्थान में भी जनता क्लिनिक खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

सीएम अशोक गहलोत ने बजट में जनता क्लिनिक खोलने की घोषणा की थी। जनता क्लिनिक को खोलने के लिए जयपुर में चार विधानसभा क्षेत्रों में 20 से ज्यादा स्थानों को चिन्हित किया गया है। इन चिन्हित किए गए स्थानों की सूची अधिकारियों को भी सौंपी जा रही है। इसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश में जयपुर में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे शुरू किया जा रहा है। बाद में जोधपुर और अजमेर में जनता क्लिनिक खोले जाएंगे। उसके बाद प्रदेश में अन्य स्थानों पर इनकी शुरुआत की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here