दा एंगल।
नई दिल्ली।
काफी दिनों से बीमार भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन हो गया। अरुण जेटली पिछले 9 अगस्त से एम्स में भर्ती थे। जेटली ने 12 बजकर 7 मिनट पर अंतिम सांस ली। वे 66 वर्ष के थे। अपनी बीमारी की वजह उन्होंने इस साल लोकसभा का चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।
गौरतलब है कि इस साल भाजपा के दूसरे कद्दावर नेता का निधन हो गया है। इससे पहले सुषमा स्वराज का निधन हो गया था। जेटली के निधन की खबर सुनते ही भाजपा में शोक की लहर छा गई।