Home Politics जेटली के निधन पर CM अशोक गहलोत और डिप्टी CM पायलट ने...

जेटली के निधन पर CM अशोक गहलोत और डिप्टी CM पायलट ने जताया शोक

385
0

दा एंगल।

जयपुर।

पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता अरुण जेटली के निधन पर भाजपा में तो शोक की लहर है ही साथ ही में कांग्रेस के दिग्गज नेताओ ने भी जेटली के निधन पर शोक जताया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने शोक जताया है।

सीएम अशोक गहलोत ने अरुण जेटली के निधन पर ट्वीट कर दुख जताया है। अपने ट्वीट में गहलोत ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें बेहद दुखद हैं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ है। पायलट ने कहा यह एक दुखद दिन है और भारत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here