Home Politics जेल के खाने से परेशान बाहुबली विधायक अनंत सिंह को मिले दो...

जेल के खाने से परेशान बाहुबली विधायक अनंत सिंह को मिले दो साथी

540
0

दा एंगल।

पटना।

बाहुबली विधायक अनंत सिंह अब जेल की सलाखों के पीछे हैं और उनका नया ठिकाना है पटना का बेऊर जेल। बेऊर जेल की पहचान बिहार के सबसे बड़े और नामी जेल के तौर पर होती है। यहां कई दुर्दांत अपराधी कैद हैं। रविवार से अनंत सिंह को भी इसी जेल में जगह मिली और फिलहाल वह यहीं बंद रहेंगे।

AK-47 प्रकरण में फरार चल रहे इस बाहुबली को आत्मसमर्पण करने के बाद जब रविवार को जेल में भेजा गया तो वहां अनंत सिंह के कई साथी भी मिले। मोकामा विधायक को बेऊर जेल के डिवीजन वार्ड में रखा गया है। बताया जाता है कि अनंत सिंह पहले भी इस वार्ड में रह चुके हैं।

जेल में अनंत सिंह को दो नए दोस्त मिले। ये दोनों निर्दलीय विधायक की ही तरह राजनेता हैं। अनंत सिंह का जेल में पहुंचने पर राजद के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव और राजद के ही पूर्व सांसद विजय कृष्ण ने स्वागत किया। अनंत सिंह ने दिन में तो जेल का खाना खाने से इंकार कर दिया था और सिर्फ पानी पिया था, लेकिन रात को उन्होंने अपने दोनों साथियों यानि विजय कृष्ण और राजबल्लभ यादव के साथ खाना खाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here