Home National केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री ने आखिर क्या कहा राम सेतु पर…

केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री ने आखिर क्या कहा राम सेतु पर…

416
0

नई दिल्ली: केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का एक अजीबो गरीब बयान आया है। उन्होंने कहा है कि इसमें कोई शक नहीं कि राम सेतु इंजीनियरिंग का चमत्कार है। जिसे प्राचीन भारतीयों ने बनाया था। ताकि भारत और श्रीलंका को जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि वह मानते हैं कि हिमालय, जैसे नीलकंठ विकसित देशों से आई प्रदूषित हवा को अवशोषित कर भारत की रक्षा करता है।

पोखरियाल ने ये बात आईआईटी खड़गपुर के कॉन्वोकेशन कार्यक्रम में कही। उन्होंने युवाओं को देश के अतीत पर अनुसंधान करने और उस ज्ञान को लोगों के भले के लिए इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here