Home Crime पुलिस कांस्टेबल बना अपने ही 3 मासूम बच्चों का हत्यारा, वजह जानकार...

पुलिस कांस्टेबल बना अपने ही 3 मासूम बच्चों का हत्यारा, वजह जानकार आप हैरान रह जाएंगे

449
0

 दा एंगल।

भावनगर।

गुजरात के भावनगर में एक वर्दी वाला अपने ही बच्चो का हत्यारा बन गया। पुलिस कांस्टेबल सुखराम ने अपने तीन बच्चो को मार कर खुद ही पुलिस को इसके बारे में बताया। जब पुलिस वहां पहुंची तब सुखराम घर के एक कोने में बैठा हुआ था। उसके पास में छुरा था।

और उसने ने अपनी पत्नी को दूसरे कमरे में बंद किया हुआ था।कांस्टेबल ने पूछताछ में बताया कि उसके और उसकी पत्नी के बीच में झगड़ा हुआ था। झगड़े की वजह से वह गुस्से में था। उसने अपनी पत्नी को कमरे में बंद कर दिया और अपने तीनों बच्चों को सुलाकर उनकी हत्या कर दी। खुद पुलिस भी इस वारदात से हैरान थी। बच्चों की उम्र महज 8, 5 और 3 साल थी।

आरोपी सुखराम ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ झगड़े से काफी परेशान था, जिसकी वजह से उसने पहले अपनी पत्नी को एक कमरे में बंद कर दिया और फिर अपने तीनों बच्चों की हत्या कर दी। पुलिस को पूछताछ में यह भी पता चला कि शुक्रवार को ही सबसे बड़े बच्चे का जन्मदिन था, जिसे उन लोगों ने बड़े ही धूमधाम से मनाया था।

वहीं मानसिक रोगों के डॉक्टर यह मानते हैं ये एक मानसिक बीमारी है। आरोपी को लगता है कि उसके झगड़ों की वजह उसके बच्चे थे। पुलिस ने फिलहाल आरोपी सुखराम को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here