दा एंगल।
नवी मुंबई।
नवी मुंबई में आज सुबह ONGC गैस प्लांट में भीषण आग लग गई। आग लगने की ये घटना नवी मुंबई के उरण में ONGC की गैस प्रसंस्करण में सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये आग सुबह लगभग 7 बजे लगी है।
शुरुआत में मिल रही जानकारी के मुताबिक तीन श्रमिकों के इस हादसे में जलने की खबर है, जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है।
आग लगने के बाद ओएनजीसी ने ट्वीट करके कहा है, ”आज सुबह ओएनजीसी के तेल और गैस प्रोसेसिंग प्लांट के स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज में आग लग गई। दमकल और संकट प्रबंधन टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। आग का तेल प्रसंस्करण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। गैस हजीरा प्लांट डॉयवर्ट की जा रही है और स्थिति का आकलन किया जा रहा है।”
घटना स्थल के करीब 3 किलोमीटर का इलाका खाली कराया गया है,इसके अलवा प्लांट में गैस की प्रोसेसिंग भी रोक दी गई है। आग की घटना के चलते गैस की सप्लाई रोक दी गई है। इस हादसे में पांच लोगों के मरने की खबर सामने आ रही है वहीं यहां रहने वाले लोगों को हटाया गया है।आग की वजह से आस-पास के इलाके को खाली कराया गया।