Home Politics जानिए कैसे रिश्ते रहे है राज्यपाल कलराज मिश्र और सीएम गहलोत के...

जानिए कैसे रिश्ते रहे है राज्यपाल कलराज मिश्र और सीएम गहलोत के बीच…

542
0

दा एंगल।

जयपुर।

राजस्थान के नवनियुक्त राज्यपाल कलराज मिश्र ने आज अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कलराज मिश्र ने आज दोपहर एक बजकर 10 मिनट पर शपथ ली। हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एस रविंद्र भट्ट ने नए राज्यपाल को शपथ दिलाई।

प्रदेश के मनोनीत राज्यपाल के शपथग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया समेत प्रदेश कैबिनेट के मंत्री और कांग्रेस बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे।

गहलोत और राज्यपाल के बीच ऐसे रिश्ते

सूबे के मुखिया अशोक गहलोत और नए राज्यपाल कलराज मिश्र के बीच हमेशा से ही राजनीति से ऊपर दोस्ती रही है। इन दोनों की दोस्ती पिछले 30 सालो से नजर आ रही है। जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को उत्तरप्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया गया था तब कलराज मिश्र ने वहां उनका खूब साथ दिया था। उम्मीद है की आने वाले पांच सालो में इनकी दोस्ती से प्रदेश को लाभ होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here