Home National मध्यप्रदेश में गणपति विसर्जन के दौरान हादसा……….

मध्यप्रदेश में गणपति विसर्जन के दौरान हादसा……….

484
0

दा एंगल।
भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बड़ा हादसा घटित हो गया। गणपति महोत्सव के बाद आज गणपति विसर्जन किया जा रहा था। मध्यप्रदेश में गणपति विसर्जन के दौरान नाव पलटने से एक बड़ा हादसा हो गया है। घटना भोपाल के खटलापुरा घाट में घटित हुई जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई है। प्रशासन ने तालाब से मृतकों के शवों को बरामद कर लिया है। नाव में 18 लोग सवार थे। जिसमें से सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना को लेकर कमलनाथ सरकार में मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है। जिलाधिकारी ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये देने की घोषणा की है। धटना कैसे घटित हुई इसकी जांच की जाएगी।

सीएम ने दिए घटना की न्यायिक जांच के आदेश

भोपाल में नाव पलटने की घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवार को 11 लाख रुपये दिए जाएंगे। उनका कहना है कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पहले मुआवजे की राशि चार लाख रुपये थी जिसे की बढ़ा दिया गया है। जानकारी के अनुसार गणपति विसर्जन के दौरान यह हादसा शुक्रवार तड़के तीन बजे हुआ। जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार दो नावें आपस में जुड़ी हुई थीं। जिसमें 22-23 लोग सवार थे। सभी लोगों की उम्र 27-28 साल के बीच है। किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहनी हुई थी। जब एक नाव पलटी तो लोग दूसरी में कूद गए। जिसके कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here