Home National राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जन्मदिन पर इन सभी ने दी बधाई…

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जन्मदिन पर इन सभी ने दी बधाई…

415
0
RAAMNATH KOVIND

पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य तथा दीर्घायु होने की कामना की।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में जन्मे राष्ट्रपति –

राष्ट्रपति कोविंद का जन्म 1 अक्टूबर 1945 में उत्तरप्रदेश के कानपुर जिले की तहसील डेरापुर के एक छोटे से गांव परौंख में हुआ था। जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रपति बनने से पहले वह बिहार के राज्यपाल थे। शुरुआती दिनों में वह पेशे से विकाल हुआ करते थे। वर्ष 1994 और 2000 में कोविंद उत्तरप्रदेश से राज्यसभा सदस्य चुने गए और वह 12 सालों तक सांसद रहे।

राष्ट्रपति कोविंद का जन्म सामान्य परिवार में बेहद गरीबी में बीता। उन्होंने इस बात का जिक्र खुद राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के दौरान किया। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि राष्ट्रपति पद पर मेरा चयन मेरी जिम्मेदारी और बढ़ा रहा है देश के लिए अथक सेवा भाव मुझे यहां तक ले आया।

इस दौरान अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा था कि फूस की छत से पानी टपकता था। हम सारे भाई बहन दीवार के सहारे खड़े हो जाते थे और बारिश बंद होने का इंतजार किया करते थे। आज भी जब बारिश हो रही है तो न जाने हमारे देश में ऐसे कितने ही रामनाथ कोविंद होंगे जो बारिश में भीग रहे होंगे, खेती कर रहे होंगे और शाम को रोटी मिल जाए इसके लिए मेहनत में लगे होंगे।

इन्होने दी बधाई-

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘भारत को उनकी अंतरदृष्टि और नीतिगत मामलों के बारे में समझ से काफी लाभ हुआ है। गरीबों और पिछड़ों को सशक्त बनाने के प्रति उनके जुनून को देखा जा सकता है।’ प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करते हैं।अमित शाह ने कहा कि 130 करोड़ भारतीयों के कल्याण के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय है। हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के आपके प्रयास सभी को प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा, ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।

PRESIDENT

बीजेपी अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह ने भी राष्ट्रपति को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। शाह ने ट्वीट किया, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

AMIT SHAH

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here