द एंगल।
नई दिल्ली।
पीएम मोदी की फैन फॉलोविंग बढ़ती ही जा रही है। दुनिया के सभी दिग्गज नेताओ को पीछे छोड़ मोदी सोशल मीडिया एक ऐप पर सबसे आगे आ गए है। मोदी के इंस्टाग्राम पर 3 करोड़ फॉलोवर हो गए है।
ओबामा के 2.4 करोड़, ट्रंप के 1.4 फॉलोअर
करीब 100 करोड़ लोगों के डेटाबेस वाले इंस्टाग्राम पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के 2.4 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर हैं। वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को 1.4 करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
ट्विटर और फेसबुक पर भी मोदी सबसे आगे
नरेंद्र मोदी ट्विटर पर भी सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले लोगों में शुमार हैं। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर उनके 5.7 करोड़ फॉलोअर हैं। फेसबुक पर भी मोदी को 4.4 करोड़ लोगों ने लाइक किया है।
इंस्टाग्राम ने मई में कहा था कि 3.9 करोड़ फॉलोअर्स के साथ भारत में प्रियंका चोपड़ा का अकाउंट सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है। ताजा आंकडों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें पछाड़ दिया है।