Home Sports रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेलते हुए दोहरा शतक किया पूरा ..

रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेलते हुए दोहरा शतक किया पूरा ..

555
0
दोहरा

द एंगल।

रांची।

मुंबई के हिट मैन का रांची में एक बार फिर बल्ला चला। दक्षिण अफ्रीका का साथ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रोहित शर्मा ने शानदार खेल दिखाते हुए अपना दोहरा शतक पूरा किया। लंच के बाद तीसरे ओवर की पहली गेंद पर छक्का मार रोहित ने दोहरा शतक पूरा किया। मुंबई के इस शेर ने अगली ही गेंद पर फिर छक्का मार डबल सेंचुरी को सलेब्रिट किया। रोहित 212 बनाकर रबाडा की गेंद पर कैच आउट हुए।

समाचार लिखे जाने तक टीम इंडिया ने रांची स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट दूसरे दिन 5 विकेट के नुक्सान पर 379 रन बना लिए थे।। मुंबई का यह बल्लेबाज सीरीज में अब तक 19 छक्के लगा चुका है।

रोहित के दोहरे शतक के बाद अंजिक्य ने भी लगाया शतक-

दूसरे दिन पहले सत्र में टीम इंडिया के बल्लेबाज अंजिक्य रहाणे ने भी शानदार खेल दिखाया। रहाणे ने 115 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 169 गेंदों पर 14 चैकों और एक छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया।

तीन साल बाद लगाया शतक

रहाणे पिछले लंबे समय से बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे। रहाणे ने अपना शतक पूरा करने के लिए 169 गेंदों का सामना किया। 115 रन पर आउट होने से पहले रहाणे ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर चैथे विकेट के लिए 267 रन जोड़े।

हाइलाइट्स-

12.28 PM: भारत के सलामी बल्लेबाज राेहित शर्मा 212 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हो गए हैं। उन्हें कगिसो रबाडा ने अपना शिकार बनाया। इस समय भारत का स्कोर 371/5 है।

12.20 PM: हिटमैन रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक जड़ दिया। अपनी इस पारी में उनके बल्ले से 28 चौके और 6 छक्के लगा चुके हैं। भारत का स्कोर 369/4 है।

12.13 PM: लंच ब्रेक के बाद दोबारा खेल शुरू हो गया है। रोहित शर्मा ने लुंगी एनगिडी का ओवर मेडन खेला। भारत का स्कोर 357/4 है।

11.33 AM: लंच-ब्रेक हो गया है। भारत ने चार विकेट खोकर 357 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाजी रोहित शर्मा अपने पहले दोहरे शतक से मात्र 1 रन दूर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here