द एंगल।
जयपुर।
प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जादूगरी एक बार फिर चली। प्रदेश में हुए 49 नगर निकाय प्रमुखों के चुनावों में अधिकतर जगह कांग्रेस की जीत हुई। अधिकतर जगह कांग्रेस ने अपना बोर्ड बनाया। गौरतलब है कि प्रदेश में हुए इन निकाय चुनाव में कांग्रेस को भारी जनसमर्थन मिला था।
वहीं आज हुए सभापति और मेयर के चुनाव में सीएम अशोक गहलोत की राजनीतिक जादूगरी खूब चली। गहलोत की राजनीतिक कुशलता के चलते अधिकतर जगह कांग्रेस अपना बोर्ड बनाने में सफल रही। 46 नगर निकायों में से 32 में कांग्रेस अपना सभापति बनाने में सफल रही। वहीं एक महापौर की कुर्सी कांग्रेस के हाथ लगी। दो पर भाजपा ने जीत हासिल की। आइए आपको ग्राफिक्स के जरिए कहां-कहां कांग्रेस ने जीत हासिल की
- 46 नगर निकायों में से 32 पर कांग्रेस की जीत
- 29 नगर पालिकाओं में से 22 पर कांग्रेस की विजय
- 17 नगर परिषदों में से 13 पर कांग्रेस का कब्जा
- तीन निकायों में कांग्रेस के निर्विरोध चुने गए प्रत्याशी
- एक नगर निगम पर कांग्रेस ने जमाया कब्जा