Home Rajasthan सीएम अशोक गहलोत ने ढाई हजार बच्चों को किए गर्म कपड़े वितरित

सीएम अशोक गहलोत ने ढाई हजार बच्चों को किए गर्म कपड़े वितरित

738
0
गर्म

द एंगल।

जयपुर।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज सुबह गोविन्ददेवजी मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ठाकुर जी के दर्शन कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान उनके साथ मुख्य सचेतक महेश जोशी और पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल भी मौजूद रही।

सीएम ने बच्चों को दिए गर्म कपड़े

गोविन्ददेवजी मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करीब ढाई हजार बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए। इस मौके पर बोलते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि महेश जोशी पांच साल पहले चुनाव हार गए थे, लेकिन वे पांच साल लगातार गोविन्ददेव जी के आते रहे। ये उनकी ही कृपा है कि महेश जोशी चुनाव जीत गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द ही राइट टू हैल्थ लेकर आएंगे। मिलावट के सवाल पर उन्होंने कहा कि मिलावटखोरों को तो फांसी की सजा होनी चाहिए।

खिलाड़ियों ने जताया सीएम का आभार

कार्यक्रम में शिरकत करने पंहुचे सीएम अशोक गहलोत का खिलाड़ियों ने भी आभार जताया। दरअसल, पिछले दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने के लिए एक विशेष प्रावधान किया था।

केंद्र सरकार पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला। मीडिया से मुखातिब होते समय सीएम अशोक गहलोत बेहद खुश नजर आए। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सीएम गहलोत ने जीडीपी की गिरती ग्रोथ को लेकर सवाल उठाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here