Home National VIDEO- Armed Forces Flag Day आज, इन्होनें दी शुभकामनाएं

VIDEO- Armed Forces Flag Day आज, इन्होनें दी शुभकामनाएं

470
0
मनाया

द एंगल।

नई दिल्ली।

आज यानी 7 दिसंबर को देशभर में आर्म फोर्स फ्लैग डे मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जा रहा है।

इस दिन हम अपने उन वीर शहीदों का स्मरण करते हैं जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया है। इस दिन हम इस ध्वज को बड़े ही गर्व के साथ अपने सीनें पर लगाते हैं। यह ध्वज हमे हमारे देश के प्रति त्याग और समर्पण की याद दिलाता है। साथ ही हमें उनके दिव्यांग और बच्चों का ख्याल रखने का संकल्प कराता है।

इसलिए मनाया जाता है-

आपको बता दे की आजादी के बाद देश की अर्थव्यवस्था अच्छी नहीं थी। यही वजह थी की देश की सुरक्षा के लिए तैनात सैनिको के लिए बजट जुटाने के लिए इस दिन की शुरुवात 7 दिसम्बर 1949 से हुई। इस दिन का अहम उदेश्य ये था की देश के सैनिको के लिए तिरंगा दिखा कर या दे कर उनके लिए थोड़ा धन चंदा मिल सके।

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर हुए धन संग्रह के तीन मुख्य उद्देश्य है। पहला युद्ध के समय हुई जनहानि में सहयोग, दूसरा सेना में कार्यरत कर्मियों और उनके परिवार के कल्याण और सहयोग हेतु और तीसरा सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके परिवार के कल्याण हेतु।

इन्होने दी शुभकामनाएं-

इस दिन इंडियन आर्मी , इंडियन एयर फोर्स और इंडियन नेवी  तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित करती है। कार्यक्रम से संग्रह किया गया धन ‘आर्म्ड फोर्सेज फ्लैग डे फंड’ में डाल दिया जाता है। आर्म फोर्स फ्लैग डे के अवसर पर देश के कई नेताओ ने सभी सैनिको और देशवासियो को इस पर्व की शुभकामनाएं दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here