Home Crime बुर्का पहनकर आए युवक ने सोती हुई युवती पर डाला तेज़ाब

बुर्का पहनकर आए युवक ने सोती हुई युवती पर डाला तेज़ाब

447
0
बुर्का

द एंगल।

भगवानपुर।

महिलाओ के ऊपर अत्याचार कम होने का नाम नहीं ले रहे है। एक के बाद एक देश के कई हिस्सों से घिनोने अपराध सामने आ रहे है। जहा हैदराबाद की दिशा को आरोपियों के एनकाउंटर से न्याय मिला तो वही उन्नाव की बेटी जिन्दा जला दी गई। वही एक और दिल दहलाने वाला मामला बिहार के कैमूर से आया है जहा एक महिला पर तेजाब से हमला किया गया है। घटना कैमूर जिले के भगवानपुर थाना के भगवानपुर बाजार की है जहां एक बुर्का पहने शख्स ने महिला को निशाना बनाया।

सोती हुई महिला पर डाला तेजाब-

बताया जा रहा है कि महिला खाना खाने के बाद सो रही थी कि इसी दौरान एक शख्स बुर्का पहनकर आया और सो रही महिला के चेहरे पर तेज़ाब फेंक कर भाग निकला। इस हमले में महिला बुरी तरह झुलस गई। उसके चींखने-चिलाने पर लोगों को घटना का पता चला जिसके बाद आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला की स्थिति को देखते हुए बनारस रेफर किया गया।

पुलिस कर रही बुर्का वाले की जांच –

मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी पहुंची और जांच में जुटी। भभुआ डीएसपी अजय प्रसाद ने बताया कि महिला को तत्काल बनारस इलाज के लिए भेजा गया और मामले की जांच की जा रही है कि आरोपी महिला है या पुरुष। डीएसपी ने कहा कि हमलावर जो भी हो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी और आरोपी किसी भी कीमत पर बख्से नहीं जाएंगे।

नहीं पता चला तेजाब डालने का कारण –

महिला से किसकी क्या दुश्मनी थी या परिवारिक विवाद पता नहीं चला है। किसने इस घटना का अंजाम दिया है ये भी जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई। इस हमले में महिला का चेहरा पूरी तरह जल गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here