Home National Video- एक क्लिक में पढ़िए कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में किसने...

Video- एक क्लिक में पढ़िए कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में किसने क्या कहा

470
0
बचाओ

द एंगल।

नई दिल्ली।

कांग्रेस की आज की भारत बचाओ रैली में देश भर के कई कांग्रेस के नेता शामिल हुए। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित हुई ये रैली केंद्र सरकार के नीतियों के विरोध में थी। इस रैली में कांग्रेस के दिग्गज से दिग्गज नेता सोनिया गांधी से लेकर कांग्रेस पार्टी का एक मामूली सा कार्यकर्ता भी शामिल हुआ। कांग्रेस की इस रैली का मुद्दा था भारत को इन भाजपाइयों से बचाओ। इस रैली के दौरान कई राजनीतिक हस्तियों ने जनता को संबोधित किया।

मैं राहुल गांधी हूं राहुल सावरकर नहीं-

उन्होंने बीजेपी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि उन्हें रेप इन इंडिया वाले बयान पर माफी मांगने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन वह माफी नहीं मांगेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं बीजेपी को बता देना चाहता हूं कि मेरा नाम राहुल गांधी है। मेरा नाम राहुल सवारकर नहीं है। मैं सत्य के लिए मर जाऊंगा, लेकिन माफी नहीं मांगूगा।’

अर्थव्यवस्था पर बोले डॉ मनमोहन सिंह

इस रैली को संबोदित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री ने देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था को लेकर निशाना साधा। उन्होने कहा की केन्द्र सरकार ने वादा किया था कि देश की अर्थव्यवस्था को तीन ट्रिलियन कर देंगे। किसानों से आय दोगुनी और युवाओं को रोजगार देंगे। लेकिन अब ये साबित हो गया था सारे वादे झूठे थे और वह नाकाम रही है।

क्या ये है अच्छे दिन- सोनिया गांधी

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस रैली में कहा की आज बैंक में पैसा सुरक्षित नहीं है और घर में पैसा रख नहीं सकते हैं। केन्द्र सरकार के क्या ये अच्छे दिन हैं। केन्द्र सरकार का नागरिकता संशोधन कानून भारत की आत्मा को तार-तार कर देगा। आज कहां है सबका साथ सबका विश्वास कहां है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों से काम-धंधे बर्बाद हो गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, हम सब इसलिए इक्ट्ठा हुए है क्योंकि देश की अर्थव्यवस्था का बहुत बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि देश के लिए कठोर संघर्ष करना होगा। अब हम सब को इस पार या उस पार फैसला लेना होगा।

ये भारत बचाओ रैली नहीं रैला है-

इस दौरान राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा ‘भारत बचाओ रैली’ नहीं रैला है। अब समय आ गया है कि बदलाव जरूरी है। देश के नागरिक होने के नाते हमें हमारा कर्तव्य निभाकर देश को बचाना है। देश में भय का माहौल है। आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में बीजेपी नहीं, आरएसएस सरकार चला रही है। धर्म के नाम पर बांटने वाले विचार को बदलना होगा। भावनात्मक जुमलों से काम चलने वाला नहीं है। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने गहलोत जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here