Home Crime देश में हो रहे CAA के खिलाफ हिंसा में ISI का हाथ

देश में हो रहे CAA के खिलाफ हिंसा में ISI का हाथ

522
0
ISI

द एंगल।

नई दिल्ली।

देशभर में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध हो रहा है। और देशभर में हो रहे इस विरोध में पुलिस कर्मचारियों को जनता का आक्रोश और ग़ुस्सा सहना पड़ रहा है। आज यानी शुक्रवार को भी विरोध प्रदर्शन और तेज हो सकता है। गुरुवार को जिस तरह दिल्ली, यूपी , अहमदाबाद में हिंसक प्रदर्शन हुए उसके बाद से शुक्रवार का दिन भी पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।

हिंसा में हो सकता है ISI का हाथ –

पुलिस को खुफिया जानकारी मिली है कि दोपहर के बाद एक बार फिर इन राज्यों में विरोध से हालात बिगड़ सकते हैं। नागरिकता कानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के बाद देशभर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसा में ISI का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि ISI रोहिंग्याओं और घुसपैठियों को फंडिंग कर रहा है।

हर राज्य में हो रहा हिंसक विरोध –

किसी भी तरह के हिंसक प्रदर्शन से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस ने यूपी और हरियाणा के तमाम जिलों के पुलिस अधिकारियों और कमिश्नों से बातकर शांति बनाए रखने में मदद मांगी है। सुरक्षा के नजरिए से उत्तर प्रदेश के कई जिलों समेत देश के कई हिस्सों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

साथ ही दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन बंद हो गए हैं। खुफिया इनपुट्स की मानें तो दिल्ली के ही कई इलाकों में 40 से अधिक आंदोलन किए जा सकते हैं। बता दें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को हुई हिंसा के बाद लखनऊ में शनिवार दोपहर तक मोबाइल इंटरनेट एवं एसएमएस सेवाएं बंद कर दी गई हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने इस संबंध में गुरुवार देर रात निर्देश जारी किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here