Home National भाजपा के बाद इस नेत्री का कांग्रेस से भरा दिल, छोड़ी पार्टी

भाजपा के बाद इस नेत्री का कांग्रेस से भरा दिल, छोड़ी पार्टी

466
0

दा एंगल।
बहराइच।
राजनीतिक पार्टियों में आयाराम गयाराम होता रहता है। कोई किसी बात को लेकर तो कोई किसी बात को पार्टी से नाखुश हो जाता है। जब तक जरूरत होती है तब तक उस पार्टी में रहते हैं और जब लगता है कि पार्टी का जनाधार खिसक रहा है तो उस पार्टी को टाटा बाय-बाय कह देते हैं यह कहकर की इस पार्टी में उनकी कोई सुनवाई ही नहीं हो रही है।

सावित्रीबाई फुले ने छोड़ी कांग्रेस

पूर्व बीजेपी सांसद सावित्रीबाई फुले ने अब कांग्रेस का दामन भी छोड़ दिया है। फुले इसी साल कांग्रेस में शामिल हुई थीं। अब उन्होंने कांग्रेस को भी अलविदा कते हुए दावा किया है कि वह खुद की पार्टी बनाएंगी। इस्तीफा देने से पहले फुले ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में उनकी बात नहीं सुनी जाती है। यही आरोप लगाते हुए उन्होंने बीजेपी से भी नाता तोड़ा था।
सावित्री बाई फुले कांग्रेस के टिकट पर बहराइच सीट से 2019 लोकसभा चुनाव लड़ी थीं लेकिन हार गई थीं। बहराइच से पूर्व सांसद फुले ने बीजेपी पर संविधान बदलने और आरक्षण को खत्म करने के लिए आरएसएस के साथ काम करने का आरोप लगाया था। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हुई थीं।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपी कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी में वह पार्टी में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर तीखा हमला भी बोला था। फुले ने कहा था कि बीजेपी की दलित विरोधी नीतियों के चलते देश के पिछड़ों, दलितों और मुस्लिमों ने बीजेपी को सत्ता से हटाने का फैसला किया है। बीजेपी को सिर्फ कांग्रेस ही रोक सकती है, इसलिए हम कांग्रेस का साथ देंगे और बीजेपी को रोकेंगे।

बीजेपी पर लगाए थे आरोप

बीते साल दिसंबर में फुले ने बीजेपी पर समाज को बांटने का आरोप लगाते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। फुले ने यह भी आरोप लगाया था कि दलित सांसद होने की वजह से उनकी कभी बात नहीं सुनी गई और हमेशा उपेक्षा की गई। अब उन्होंने यही आरोप कांग्रेस पर लगाए हैं और कहा है कि वह अपनी नई पार्टी बनाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here