Home International Health भारत में अब तक 25 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि, सरकार...

भारत में अब तक 25 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि, सरकार सतर्क

401
0

द एंगल।

नई दिल्ली।

भारत में कोरोना वायरस से अब तक कुल 28 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें केरल के वे 3 मरीज भी शामिल हैं, जो ठीक होकर घर जा चुके हैं। वर्तमान में 25 संक्रमित लोगों में इटली के 16 पर्यटक भी शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि दिल्ली में संक्रमित पाए गए व्यक्ति के संपर्क में आने से उसके परिवार के आगरा में रहने वाले 6 अन्य लोग भी कोरोना से संक्रमित हुए हैं।

देश में कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 25

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में अभी कोरोना के कुल 25 कन्फर्म केस हैं। इटली से भारत घूमने आए एक ग्रुप के 16 लोग कोरोना से पीड़ित पाए गए हैं। इनके संपर्क में आने के कारण इनके साथ चल रहा एक भारतीय चालक भी कोरोना से संक्रमित हो गया है। इसके अलावा दिल्ली में एक व्यक्ति, एक व्यक्ति हैदराबाद में और आगरा के 6 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं। दिल्ली वाले शख्स के संपर्क में आने से ही आगरा के उसके रिश्तेदार संक्रमित हुए हैं। उन्होंने बताया कि केरल के 3 मरीज पहले ही ठीक होकर घर जा चुके हैं।

ईरान में फंसे भारतीयों को निकालने पर भी काम कर रही सरकार

हर्षवर्धन ने कहा कि पहले केवल 12 देशों के यात्रियों की एयरपोर्ट पर चेंकिंग की जा रही थी, लेकिन अब फैसला किया गया है कि विदेश से आने वाली सभी फ्लाइट्स के यात्रियों की जांच की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि भारत ईरान में फंसे भारतीयों को निकालने पर भी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत से 4 वैज्ञानिकों को ईरान भेजा जा रहा है। इसके अलावा वहां लैब स्थापित करने के लिए उपकरण भी भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि ईरान में लैब स्थापित कर वहीं भारतीयों की जांच कर उन्हें भारत लाए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह सब ईरान के सहयोग पर निर्भर करेगा।

अस्पतालों को आइसोलेशन वॉर्ड बनाने के आदेश

केंद्रीय चिकित्सा मंत्री ने कहा कि देश के सभी अस्पतालों में अच्छी क्वॉलिटी के आइसोलेशन वॉर्ड तुरंत बनाने का आदेश दिया गया है। जॉइंट सेक्रटरी लेवल के अधिकारी ने देश के कई अस्पतालों में विजिट किया है। उन्होंने अस्पतालों में बनी सुविधा का निरीक्षण भी किया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के अधिकारियों को इस बीमारी से बचने के तरीके बताए गए हैं।

देश में अब तक 3,000 से ज्यादा टेस्ट, भारत सरकार सतर्क

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत में अब तक 3 हजार से लोगों के नमूनों की जांच की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि 15 टेस्ट लैब पहले बनाए गए थे अब 19 नए लैब बनाए गए हैं। इनमें से 8 लैब कल शुरू हो चुकी हैं। हर्षवर्धन ने कहा कि जहां कोरोना वायरस का मामला मिला है, वहां के 3 किलोमीटर के दायरे में एक-एक घर के अंदर जाकर लोगों से संपर्क करने की जरूरती होती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के केस के बाद उनसे मिलने वाले कुल 66 लोगों की ट्रेसिंग की गई है। वहीं भारत सरकार इसे लेकर काफी सतर्क है। इसीलिए पीएम मोदी ने इस बार होली मिलन समारोह आयोजित नहीं किए जाने की घोषणा कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here