Home Religion चैत्र नवरात्र आज से शुरू, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी प्रदेशवासियों को...

चैत्र नवरात्र आज से शुरू, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामना

522
0

दा एंगल।
जयपुर।
आज से चैत्र नवरात्र और महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा का त्योहार शुरू हो गया है। चैत्र नवरात्र का हिन्दू नववर्ष भी कहा जाता है। आज से 2077 वि.सं. शुरू हो गया है। नवरात्र 2 अप्रेल तक चलेगा। इस बार कोरोना वायरस की वजह से सारे मंदिरों पर ताला लगा हुआ है।

नववर्ष की शुरुआत

नवरात्रि इस बार नौ दिनों की होगी। मां पराम्बा का आगमन इस बार नौका पर और गमन हाथी पर हो रहा है, दोनों का फल शुभ है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार हर साल चैत्र महीने के पहले दिन से ही नव वर्ष की शुरुआत हो जाती है। इसे महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा के तौर पर भी जाना जाता है। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में इस पर्व को उगादि के रूप में मनाया जाता है।

वैसे साल में चार नवरात्रे आते हैं। आषाढ़ और माघ में आने वाले नवरात्र गुप्त नवरात्र होते हैं जबकि चैत्र और अश्विन प्रगट नवरात्रि होती हैं। चैत्र के ये नवरात्र पहले प्रगट नवरात्र होते हैं। चैत्र नवरात्र से हिन्दू वर्ष की शुरुआत होती है। वहीं शारदीय नवरात्र के दौरान दशहरा मनाया जाता है। गौरतलब है कि हिन्दू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। नवरात्रि के नौ दिनों को बेहद पवित्र माना जाता है। इस दौरान लोग देवी के नौ रूपों की आराधना कर उनसे आशीर्वाद मांगते हैं। मान्यता है कि इन नौ दिनों में जो भी सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा करता है उसकी सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं।

नवरात्रि पर कोरोना वायरस का असर

चैत्र नवरात्रि पर कोरोना वायरस का असर, राजस्थान में पहली बार है जब नवरात्र पर देवी के मंदिरों में कोई मेला नहीं भरेगा। आमेर में शिला देवी, जमवाय माता के प्राचीन मंदिरों में पुजारियों ने पूजा-अर्चना के बाद घटस्थापना की। इस दौरान भक्तों का प्रवेष निषेध रहा। इतिहास में पहली बार शिला माता के दरबार इस बार कोरोना के चलते कोई मेला नहीं लग रहा है। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, नवरात्र और चेटीचंड की शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here