Home National एकता, अनुशासन और आत्मबल से कोरोना को करेंगे परास्त: सोनिया

एकता, अनुशासन और आत्मबल से कोरोना को करेंगे परास्त: सोनिया

548
0

दा एंगल।
नई दिल्ली।
कोरोना वायरस को लेकर हर भारतीय के मन में चिंता है। क्या नेता, क्या अभिनेता, क्या आम लोग सभी के मन कोरोना को लेकर तरह-तरह की चिंताएं उत्पन्न हो रही है। कोरोना से लड़ाई में पक्ष-विपक्ष दोनों ही एक साथ आ गए है। आए भी क्यों नहीं यह एक राष्ट्रीय विपदा जो है।

सोनिया का देशवासियों को संदेश

इसी कड़ी में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्र के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया है। सोनिया गांधी ने संदेश में लोगों से एहतियात बरतने की अपील की। साथ ही कोरोना के खिलाफ लड़ रहे डॉक्टर, सफाईकर्मियों, पुलिस सहित सरकारी अधिकारियों को देशभक्त बताया। उन्होंने कहा कि हम एकता, अनुशासन और आत्मबल के भाव से कोरोना को परास्त करेंगे। धैर्य एवं संयम के लिए देशवासियों का धन्यवाद। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता देशवासियों की मदद के लिए तैयार है।
सोनिया गांधी ने अपने संदेश में सभी देशवासियों को घर में रहने की अपील की। उन्होंने लोगों से बार-बार हाथ धोने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि अगर बहुत ही जरूरी हो तभी घर सके निकले और अपने मुंह पर रूमाल या मास्क लगाकर ही निकले अन्यथा अपने ही घरों पर रहे।

सीमित संसाधनों में बेहतर काम

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि इस मुश्किल के समय में जोखिम होने के बाद बावजूद भी आपके सहयोग से हम यह लड़ाई लड़ पा रहे हैं। उन्होंने हमारे डाॅक्टर्स, सफाई कर्मचारी और सामाजिक संगठन सीमित संसाधन होने के बावजूद भी बहुत बेहतर काम कर रहे हैं। साथ ही पुलिस और जवान 24 घंटे पहरा दे रहे हैं। सफाई कर्मचारी संसाधनों की कमी के बाद भी संक्रमण रोकने के लिए सड़कों की सफाई कर रहे हैं। सरकारी अफसर 24 घंटे इस वायरस पर नियंत्रण पाने और लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन आपके हमारे सहयोग के बिना इनकी लड़ाई कमजोर पड़ सकती है और हमें ऐसा नहीं होने देना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here