Home National सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, तीन माओवादियों ढेर

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, तीन माओवादियों ढेर

417
0

झारखंड के गुमला में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। रविवार तड़के गुमला में सुरक्षाबलों ने एक एनकाउंटर में तीन माओवादियों को मार गिराया है। घटनास्थल से 2 एके-47 राइफल बरामद की गई हैं। लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है साथ ही अनुमान लगाया जा रहा है कुछ और माओवादियों के छिपे होने की आशंका है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि गुमला के कामडारा थाना क्षेत्र में कुछ माओवादी छिपे हुए हैं। और ये सभी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इलाके की घेराबंदी करने के बाद माओवादियों को रुकने को कहा गया था। जिसके बाद माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी फायरिंग शुरू की। दोनों ओर से चली गोलीबारी के बाद तीन माओवादी ढेर हो गए। इससे पहले बीते महीने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here