Home National राजीव गांधी की 29वीं पुण्यतिथि आज, प्रधानमंत्री और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक...

राजीव गांधी की 29वीं पुण्यतिथि आज, प्रधानमंत्री और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी श्रद्धांजलि

373
0

दा एंगल।
जयपुर।
भारत के सबसे युवा पूर्वप्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 29वीं पुण्यतिथि है। आज से 29 साल पहले 21 मई 1991 को मद्रास से करीब 30 मील दूर श्रीपेरमबुदूर में हुई एक रैली के दौरान एलटीटीई के उग्रवादियों ने उन पर आत्मघाती हमला कर हत्या कर दी। उनके निधन ने देश ही नहीं पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था।
इससे पहले भी 1987 में भी श्रीलंका में राजीव गांधी पर एलटीटीई समर्थक एक नौसेनिक ने हमला किया था। उन पर हमला करने वाले का नाम विजीता रोहाना विजेमुनी था। ये हमला उस समय हुआ जब राजीव गांधी गार्ड ऑफ ऑनर के दौराना जवानों की टुकड़ी के काफी निकट चले गए थे। उसी वक्त विजेमुनी ने अपनी राइफल की बट उन पर हमला कर दिया। गनीमत यह रही कि उनके पीछे चल रहे सुरक्षकर्मी ने समय रहते उनको धक्का देकर उनकी जान बचा ली और जवान पर काबू पा लिया।

राजीव गांधी सबसे युवा प्रधानमंत्री

राजीव गांधी अपनी सादगी और सौम्या के लिए जाने जाते थे। वे 1984 में उनकी मां और प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उन्हें प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। गौरतलब है कि उनका जन्म 20 अगस्त 1944 में हुआ था। वे भारत के सबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री बने थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने नौकरशाही में सुधार लाने और देश की अर्थव्यवस्था के उदारीकरण के लिए जोरदार कदम उठाए। उनको देश में सूचना प्रौद्योगिकी और संचार क्रांति का जनक भी कहा जाता है।

प्रधानमंत्री काल में किए कई अहम फैसले

उनके कार्यकाल को कई अहम फैसलों के लिए याद किया जाता है। उनमें एक सबसे अहम फैसला था कि 18 साल के युवाओं को मतदान करने का अधिकार देना। 20 दिसंबर, 1988 को मतदान की उम्र 21 से घटाकर 18 साल करने के लिए संसद में कानून को मंजूरी दी गई थी।


राजीव गांधी ने सोनिया गांधी से 1968 में शादी की थी। उनको 1991 में मरणोपरान्त भारत रत्न दिया गया था। उनके दो संतान प्रियंका गांधी और राहुल गांधी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी है। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here