Home National आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि आज, ...

आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि आज, प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी श्रद्धांजलि

452
0

दा एंगल।
नई दिल्ली।
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज 56वीं पुण्यतिथि है। आज पूरा देश प्रथम प्रधानमंत्री को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है। पंडित नेहरू का निधन 27 मई 1964 को हुआ था। उन्होंने 1947 से लेकर 1964 तक देश की बागड़ोर संभाली थी। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 1916 में कमला नेहरू से शादी की थी।

पंडित नेहरू गांधी से थे प्रभावित

पंडित जवाहर लाल नेहरू ने अपनी राजनीति की शुरुआत महात्मा गांधी के संरक्षण में की थी। वे महात्मा गांधी के शांतिपूर्ण सविनय अवज्ञा आंदोलन से खासे प्रभावित हुए थे। उन्होंने गांधी जी के सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारा और विदेषी और महंगे कपड़ों का त्यागकर के खादी के कपड़े और टाॅपी लगाने लग गए थे।

जवाहर लाल नेहरू ने 1920-1922 में असहयोग आंदोलन में सक्रिय हिस्सा लिया और इस दौरान पहली बार गिरफ्तार किए गए। कुछ महीनों के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। उन्होंने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया था। 1947 में वे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री चुने गए। भारत के आजाद होने के बाद पंडित नेहरू ने शिक्षा, सामाजिक सुधार, आर्थिक क्षेत्र, राष्ट्रीय सुरक्षा और औद्योगीकरण सहित कई क्षेत्रों में किया।

आजादी के बाद नेहरू ने देश की तस्वीर बदलने के लिए कई कड़े फैसले लिए। नेहरू लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद में विश्वास रखते थे। साल 1955 में पंडित नेहरू को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। पंडित नेहरू ने देश की कमान तब संभाली, जब देश भुखमरी, गरीबी और अशिक्षा जैसी महामारी की स्थिति से गुजर रहा था। आजादी के बाद देश को विकास पथ पर लाने के लिए उन्होंने योजना आयोग का गठन किया। उनकी नीतियों वजह से देश में कृषि और उद्योग का एक नया युग शुरु हुआ।

कई कड़े कदम उठाए

पंडित जवाहर लाल नेहरू को आधुनिक भारत का रचयिता कहते। उन्होंने देश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास को प्रोत्साहित किया। उन्होंने आईआईटी, आईआईएम और विश्वविद्यालयों की स्थापना की। साथ ही उद्योग धंधों की भी शुरूआत की. उन्होंने भाखड़ा नांगल बांध, रिहंद बांध और बोकारो इस्पात कारखाना की स्थापना की थी। जवाहरलाल नेहरू ने अपनी दूरदृष्टि और समझ से जो पंचवर्षीय योजनाएं बनाईं उनसे देश को आज भी लाभ मिल रहा है।

पहली पंचवर्षीय योजना 1951-56 तक लागू हुई। पंडित नेहरू एक महान राजनीतिज्ञ और प्रभावशाली वक्ता होने के साथ-साथ महान लेखक भी थे। उनकी रचनाओं में ग्लिम्प्स ऑफ वर्ल्ड हिस्ट्री, इंडिया एंड द वर्ल्ड, द डिस्कवरी ऑफ इंडिया और और बायोग्राफी टुवर्ड फ्रीडम प्रचलित हैं। इन सभी किताबों में द डिस्कवरी ऑफ इंडिया सबसे प्रचलित किताब है। इसकी किताब की रचना 1944 में अहमदनगर की जेल में हुई थी।

पंडित नेहरू ने इसे अंग्रेजी में लिखा था। बाद में हिंदी में अनुवाद हुआ। पंडित जी को बच्चों से बहुत ज्यादा प्यार था इसलिए बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here