Home National रेलमंत्री पीयूष गोयल ने लॉन्च की “रेल दृष्टि डैशबोर्ड“

रेलमंत्री पीयूष गोयल ने लॉन्च की “रेल दृष्टि डैशबोर्ड“

360
0

रेलमंत्री पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय राजधानी में “रेल दृष्टि डैशबोर्ड“ को लॉन्च किया है। इसे कंप्यूटर, मोबाइल और लैपटॉप किसी भी चीज से और कहीं से भी एक्सेस किया जा सकता है। इसकी मदद भारतीय रेल के कई विभागों के कार्यों की स्थिति की रियल टाइम बेसिस पर जानकारी मिल सकेगी। इसके अलावा यात्रियों की शिकायतों और उसके निवारण की जानकारी भी मिल पाएगी। रेलवे डैशबोर्ड के जरिए ट्रेन के चलने की रियल टाइम जानकारी मिलेगी। कौन-कौन सी नई ट्रेन की शुरुआत हुई है, इसकी जानकारी भी मिलेगी। इस डैशबोर्ड के जरिये पैसेंजर ये भी जान सकेंगे कि देश में किस स्टेशन पर किस तरह की सुविधा उपलब्ध है। रेल मंत्री ने कहा कि इस साल कैपिटल इन्वेस्टमेंट के रूप में हमने देश मे एक लाख 58 हज़ार करोड़ रुपए का निवेश किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here