Home International Health अनलाॅक 1.0: देश में कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा, राजस्थान...

अनलाॅक 1.0: देश में कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा, राजस्थान में आए 68 नए केस

280
0

दा एंगल।
नई दिल्ली।
भारत में लाॅकडाउन 5.0 में दी गई रियायतें देश में कई जगह आफत बन रही है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या थमने का नाम ही नहीं ले रही है। भारत में रोज नए-नए केसेज आते जा रहे है। देश में अब 8 से 9 हजार केसे रोज के आ रहे हैं। देष में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 16 हजार को पार कर गई है। संक्रमितों के केसेज के साथ ही भारत में रोज 100-150 मौतें हो रही हैं। देश में इस समय एक्टिव केसों की संख्या 106,737 है वहीं 1,04,107 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 6,075 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत में कोरोना से मृत्यु दर कम

देश बेशक दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों की श्रेणी में 7वें स्थान पर है, लेकिन 12 देशों के मुकाबले भारत में मृत्यु और देशों के मुकाबले कम हुई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने बताया कि अब तक कुल 42,42,718 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इस लिहाज से भारत सबसे ज्यादा टेस्ट करने वाला दुनिया का चौथा देश है। खुशी की बात यह है कि दुनिया में अब कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

राजस्थान में भी संख्या में हुई बढ़ोतरी

बात करें राजस्थान की तो प्रदेश में भी रोजाना दो सौ से अधिक मरीज मिल रहे हैं। राजस्थान का भरतपुर जिला इस समय प्रदेश में एपि सेंटर बनता जा रहा है। यहां पर रोज संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रषासन ने पूरे शहर में कफ्र्यू लगा दिया है।

प्रदेश में आज सुबह तक 68 नए पाॅजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें भरतपुर में 16, जयपुर, जोधपुर और चूरू में 12-12, कोटा में 7, झुंझुनू में 5, बाडमेर में 2, नागौर और सवाईमाधोपुर में 1-1 नए पाॅजिटिव मरीज सामने आए हैं। प्रदेश में कोरोना पाॅजिटिव की संख्या 9720 हो गई अबतक 209 लोगों की मौत हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here