Home Business लगातार बढ़ रही है पेट्रोल-डीजल की कीमतें

लगातार बढ़ रही है पेट्रोल-डीजल की कीमतें

431
0

द एंगल

नई दिल्ली

कीमतों को ऐसे किया जाता है तय

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल की कीमतों के आधार पर पैट्रोल-डीजल की कीमतें तय की जाती है। इन्हीं के आधार पर पर पेट्रोल और डीजल की दर रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है। देश में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स 69 फीसदी हो गया है, जो विश्व में सबसे ज्यादा है। पिछले साल तक भारत में पेट्रोल-डीजल पर 50 फीसदी तक टैक्स था। बात अगर विकसित अर्थव्यवस्था की करें तो अमेरिका में कुल कीमत का 19 फीसदी जापान में, 47 फीसदी यूके में, 62 फीसदी और फ्रांस में 63 फीसदी टैक्स के रूप में लगता है।  

कब बदलती है कीमतें

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी होती जा रही है। तेल विपणन कंपनियों ने आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में वृद्धि की। यह वृद्धि लगातार 10 दिन से जारी है। यह बढ़ोत्तरी प्रति दिन सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। दिल्ली में 47 पैसे की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत अब 76.73 प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल में 57 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद राजधानी में डीजल की कीमत बढ़कर 75.19 प्रति लीटर हो गई है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here