Home National जम्मू-कश्मीर में सेना को मिली बड़ी कामयाबी, शोपियां 5 और पंपोर में...

जम्मू-कश्मीर में सेना को मिली बड़ी कामयाबी, शोपियां 5 और पंपोर में 3 आतंकियों का किया सफाया

384
0

दा एंगल।
जम्मू।
जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन करता जा रहा है। वो लगातार घाटी में आतंकी घटनाओं को अंजाम दे रहा है। भारतीय सेना भी उसको मुंह तोड़ जवाब देने में पीछे नहीं है। पिछले छह महीने में सेना ने घाटी में 94 से अधिक आतंकियों को ढेर कर दिया है। घाटी में पिछले दो दिनों से सेना और आतंकियों में मुठभेड़ हो रही हैं। गुरुवार को शोपियां में सेना ओर आतंकियों में जोरदार मुठभेड़ हुई।

सुरक्षाबलों को जम्मू-कश्मीर में मिली बड़ी कामयाबी

जम्मू-कश्मीर के शोपियां और अवंतिपोरा में आज सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली। जवानों ने दोनों इलाकों में एनकाउंटर के दौरान 8 आतंकवादी मार गिराए। इनमें शोपियां में पांच और पंपोर में तीन आतंकवादियों का सफाया किया गया। दोनों ही इलाकों में पहले से ही सर्च ऑपरेशन चल रहे थे। जवानों की मुस्तैदी के चलते सुरक्षाबलों को आज सुबह आतंकियों को मार गिराने में कामयाबी मिली है।

जवानों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने यह जानकारी दी। दिलबाग ने बताया कि अवंतिपोरा जिले के पंपोर इलाके में गुरुवार को तीन आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद तत्काल जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। रात 2 बजे से चल रहे एनकाउंटर में गुरुवार को सुरक्षाबलों को पहली सफलता मिली, जब पंपोर के मीज इलाके में उन्होंने एक आतंकवादी को मार गिराया। इस दौरान दो आतंकवादी पास के एक मस्जिद में जाकर छिप गए।

सुरक्षाबलों ने इसके बाद भी ऑपरेशन जारी रखा। रातभर चले संघर्ष के बाद शुक्रवार सुबह जवानों ने मस्जिद में छिपे दोनों आतंकवादियों को मार गिराया। डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि आतंकवादी स्थानीय जामिया मस्जिद में छिपे हुए थे। ऑपरेशन पार्टी ने दोनों आतंकवादियों को न्यूट्रलाइज कर दिया है। सिंह ने बताया कि इसके अलावा शोपियां के मुनंद में भी सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को ढेर कर दिया। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। यहां और आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here