Home International Health कोरोना संक्रमण विश्व में पहुंचा 85 लाख पार, भारत में बढ़ रहे...

कोरोना संक्रमण विश्व में पहुंचा 85 लाख पार, भारत में बढ़ रहे मरीज, मरुधरा में आए 52 नए केस

369
0

दा एंगल।
नई दिल्ली।
भारत सहित दुनियाभर के देशों में कोरोना का जोर बढ़ता ही जा रहा है। विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 85 लाख पार चुकी है और इससे साढ़े चार लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई है। कोरोना से सबसे अधिक खराब स्थिति अमेरिका की है। यहां पर 22 लाख से अधिक लोग संक्रमित है और एक लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई है। रूस में भी एक दिन में नौ हजार से अधिक मामले सामने आए।

भारत में रोज आ रहे संक्रमित

वहीं बात करें भारत की तो यहां पर अब हर रोज रिकाॅर्ड संख्या में संक्रमित आ रहे हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु में संक्रमितों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। देश में संक्रमितों की संख्या तीन लाख 80 हजार से अधिक हो गई और इससे मरने वालों की संख्या साढ़े बारह हजार से अधिक हो गई है। वहीं भारत में दो लाख से अधिक मरीज भी ठीक हो गए हैं। भारत की रिकवरी रेट की सही चल रही है। अब देश में टेस्टिंग भी बड़ी संख्या में की जा रही है।

राजस्थान में रिकवरी रेट सुधरा

राजस्थान में संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रदेश में आज 52 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें चूरू और झुंझुनू में 13-13, जयपुर में 9, धौलपुर में 5, टोंक में 4, हनुमानगढ़ में 3, झालावाड़ और राजसमंद में 2-2, चित्तौड़गढ़ में 1 संक्रमित मिला। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 13909 पहुंच गया। वहीं, जयपुर में 1 मौत भी रिकॉर्ड की गई। जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा 331 पहुंच गया।
वहीं, राजस्थान के रिकवरी रेट में भी लगातार सुधार हो रहा है। प्रदेश में आज 59 लोग कोरोना से रिकवर हुए। जिनमें से 54 को डिस्चार्ज कर दिया गया। अब तक राज्य में कुल 10801 लोग संक्रमण से रिकवर हो चुके हैं। इनमें से 10538 को अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। जो कुल संक्रमितों का 75 फीसदी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here