Home Rajasthan पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का ट्वीट, भाजपा के सरकार गिराने के...

पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का ट्वीट, भाजपा के सरकार गिराने के षड्यंत्र के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस

846
0

दा एंगल।
जयपुर।
राजस्थान का सियासी संग्राम अपने पूरे चरम पर है। भाजपा-कांग्रेस दोनों आमने-सामने हो गई है। कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को भाजपा के खिलाफ जिला मुख्यालय पर सड़कों पर उतरेगी। कांग्रेस सड़कों पर उतर कर लोगों को बताएगी कि कैसे भाजपा एक जनता के द्वारा चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश में लगी हुई है।

कांग्रेस शनिवार को सड़कों पर उतरेगी

इन दिनों राजस्थान की राजनीति बहुत अधिक गरमाई हुई है। कांग्रेस की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और 18 विधायकों के पार्टी से बगावत करने से उपजी स्थिति के बाद पार्टी लगातार भाजपा पर आरोप लगाती आ रही है।

पीसीसी अध्यक्ष ने ट्वीट किया

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी प्रेसवार्ता करके बागी विधायकों को भाजपा द्वारा बंधक बनाए रखने की बात कही थी। नवनिर्वाचित पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने सभी कार्यकर्ता सुबह 11 बजे सभी जिला मुख्यालय पर भाजपा द्वारा सरकार को गिराने के षड्यंत्र रचाने के खिलाफ सड़कों पर उतर करके धरना प्रदर्शन करने के लिए कहा गया है। कार्यकर्ता लोगों को भाजपा के षड्यंत्र के बारे में लोगों को बताएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here