पीओके में भारत की कार्रवाई के बाद से पूरे देश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। खासतौर से सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बरती जा रही है। राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा के मद्देनजर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएमआर में एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। बैठक में पुलिस और प्रषासन से जुड़े अधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्य सचिव डीबी गुप्ता को सीमावर्ती इलाकों में कानून-व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश दिए….