Home National विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में सियासी उथल-पुथल जारी, महागठबंधन से अलग...

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में सियासी उथल-पुथल जारी, महागठबंधन से अलग हुए RLSP प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा आज मीडिया से करेंगे बात

374
0

द एंगल।

पटना।

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) से ठीक पहले सियासी उथल-पुथल और दलबदल का सिलसिला जारी है। इस बीच राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सीट शेयरिंग के मुद्दे पर महागठबंधन से नाराज हुए उपेंद्र कुशवाहा अब नई ठौर के लिए बसपा की ओर टकटकी लगाए हुए बैठे हैं। सूत्रों से जानकारी मिली है कि NDA के साथ बात नहीं बनने के बाद रालोसपा प्रमुख अब बसपा सुप्रीमो मायावती से संपर्क में हैं। बिहार में अपने नए सहयोगी और भविष्य की योजनाओं को लेकर उपेंद्र कुशवाहा आज दोपहर दो बजे पटना में मीडिया से रूबरू होंगे।

उपेंद्र कुशवाहा आज कर सकते हैं बसपा से गठबंधन का ऐलान

जानकारी के मुताबिक उपेंद्र कुशवाहा की प्रदेश के पार्टी नेताओं के साथ बातचीत सार्थक रही है और अंतिम चरण में मायावती से बातचीत जारी है। बताया जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा की बसपा प्रमुख मायावती से भी बात हो चुकी है और इसी को लेकर वो गठबंधन की घोषणा करेंगे। मालूम हो कि राष्ट्रीय जनता दल के रवैय्यै से नाराज होने के बाद RLSP प्रमुख ने महागठबंधन से निकलने का मन बना लिया था और इसे लेकर उन्होंने बैठक भी की थी।

उपेंद्र के सामने पार्टी का राजनीतिक अस्तित्व बचा पाना सबसे बड़ी चुनौती

इससे पहले सोमवार को तेजस्वी यादव ने उन्हें झटका देते हुए पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भूदेव चौधरी को आरजेडी में शामिल कर लिया था। ऐसे में उपेंद्र कुशवाहा के सामने अब सबसे बड़ी समस्या बिहार में पार्टी का राजनीतिक वजूद बचाने की है। कल दिल्ली से लौटने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए भूपेंद्र यादव से मुलाकात से इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि मेरी मुलाकात सीएम नीतीश कुमार से भी नहीं हुई। जो भी अटकलें मुलाकात को लेकर चल रही हैं, वो गलत हैं। कुशवाहा ने कहा था कि पार्टी के लोगों ने मुझे फैसला लेने के लिए अधिकृत किया है। जब मैं फैसला ले लूंगा तो जानकारी साझा की जाएगी। वहीं RLSP प्रमुख ने तेजस्वी यादव के बयान पर चुप्पी साध ली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here