द एंगल
बिहार।
तेजस्वी यादव आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री के पद के लिए युवा उम्मीदवार हैं। राजनेता होने के साथ ही खेल जगत में भी तेजस्वी अपना हाथ अपना चुके हैं। वे झारखंड की ओर से रणजी क्रिकेट खेल चुके हैं। इसके साथ ही आईपीएल का भी हिस्सा रहे हैं। हालांकि सभी क्षेत्रों में असफलता मिलने के बाद 2012 में अपने पिता राजद अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पदचिन्हों पर चलते हुए 2012 में उन्होंने राजनीति में कदम रखा।
बिहार के उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं तेजस्वी
इसके बाद वे अपने पिता के साथ चुनावी कार्यक्रमों में नजर आने लगे। 26 साल की उम्र में तेजस्वी बिहार के उपमुख्यमंत्री बने। इस दौरान तेजस्वी को पथ निर्माण विभाग की जिम्मेदारी मिली थी। साल 2015 में लालू ने तेजस्वी के कहने पर ही नीतिश के साथ महागठबंधन बनाया था। इसबार बिहार चुनाव नतीजों से ठीक पहले तेजस्वी का जन्मदिन आया हैै। अब देखना यह है कि बिहार की जनता उन्हें तोहफे में बिहार की गद्दी देती है या नहीं।
चुनावी सभाओं में लालू यादव का रिकाॅर्ड तोडा तेजस्वी ने
बता दें तेजस्वी यादव ने इस बार बिहार चुनाव को लेकर काफी तैयारियां की थीं। तेजस्वी ने इस बार अकेले ही 251 रैलियां की हैं। तेजस्वी ने एक दिन में 19 चुनावी सभाएं कर अपने पिता लालू यादव का रिकाॅर्ड तोड़ दिया। वहीं बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले ही बिहार की राजधानी पटना में तेजस्वी के भावी सीएम वाले पोस्टर्स भी लग गए हैं। सोशल मीडिया पर भी तेजस्वी को जन्मदिन की बधाईयां मिल रही हैं। इस बार उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से सादगी से उनका जन्मदिन मनाने की अपील की है। इसके बाद भी आज कई कार्यकर्ताओं ने राबडी देवी के सरकारी आवास के बाहर पहुंचकर इंतजार किया। वहीं पिता लालू यादव को जमानत नहीं मिल सकी। ऐसे में उन्होंने जेल से ही तेजस्वी को जन्मदिन की बधाई और आशीर्वाद दिया।