Home National केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह ने इशारों-इशारों में कह दी अपने ‘मन की...

केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह ने इशारों-इशारों में कह दी अपने ‘मन की बात’

538
0

द एंगल।

नई दिल्ली।

बिहार विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल करने के बाद एनडीए की प्रमुख पार्टी भाजपा जहां जश्न में डूबी हुई है। एनडीए ने 243 में 125 सीटें हासिल करने में सफलता हासिल की है। वहीं भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। उन्होंने कहा, आज नहीं तो कल बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। 

हम पर आरोप लगाने वाले नहीं दोहरा पाए अपना प्रदर्शन- केंद्रीय मंत्री

गिरिराज सिंह ने कहा, लोकतंत्र में 51-49 का खेल होता है। इस चुनाव में हमने बहुमत का आंकड़ा पार किया है। कुछ लोग इस चुनाव के दौरान हम पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे थे, लेकिन आरोप लगाने वाले खुद अपना पिछला प्रदर्शन नहीं दोहरा पाए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा, लोकतंत्र में सारा खेल बहुमत का होता है। जिसके पास बहुमत होता है वह सरकार का गठन करता है। भाजपा ने गुजरात में हुए उपचुनाव में जीत हासिल की है। पार्टी को यहां पर सभी आठ सीटों पर जीत मिली है। 

गिरिराज सिंह को उम्मीद, आने वाले समय में बिहार में बनेगा भाजपा का मुख्यमंत्री

जब केंद्रीय मंत्री पूछा गया कि बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों में भाजपा दूसरी सबसे बड़ी पार्टी साबित हुई है, तो क्या बिहार का मुख्यमंत्री उनकी पार्टी से होगा ? सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि जब समय आएगा तो बिहार में भाजपा का नेता मुख्यमंत्री बनेगा। आज नहीं तो कल राज्य में भाजपा का मुख्यमंत्री जरूर होगा।

दिग्विजय सिंह के अमरबेल बताने के बयान पर केंद्रीय मंत्री ने दिया जवाब

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भाजपा और संघ को अमरबेल कहने के बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा, दिग्विजय सिंह पहले अपना घर संभालें। जो लोग भाजपा को अमरबेल कह रहे हैं, उनका जल्द ही अंत हो जाएगा। बता दें, बुधवार सुबह दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, ‘भाजपा/संघ अमरबेल के समान हैं, जिस पेड़ पर लिपट जाती हैं, वह पेड़ सूख जाता है और वह पनप जाती है। नीतीश जी, लालू जी ने आपके साथ संघर्ष किया है आंदोलनों में जेल गए हैं। भाजपा/संघ की विचारधारा को छोड़ कर तेजस्वी को आशीर्वाद दे दीजिए। इस अमरबेल रूपी भाजपा/संघ को बिहार में मत पनपाओ।’

गिरिराज सिंह बोले- फ्री वैक्सीन का मजाक उड़ाने वालों को बिहार की जनता ने दिया जवाब

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, मोदी जी की अगुवाई में देश आगे बढ़ रहा है। कोरोना संकट के इस दौर में कोई भूखा नहीं मरा है। कुछ लोगों ने फ्री वैक्सीन को लेकर भाजपा का मजाक उड़ाया था, लेकिन चुनावी नतीजों से उन्हें जवाब मिला है। दुनिया ने कोरोना काल में पीएम मोदी के फैसले को सराहा है।

एनडीए ने 125 सीटें की हासिल, राजद प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी

बता दें बिहार चुनाव में मुख्य रूप से एनडीए ने 125 सीटों पर जीत के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल किया है, जबकि महागठबंधन ने 110 सीटें हासिल की हैं। हालांकि महागठबंधन की प्रमुख पार्टी आरजेडी ने प्रदेश में सबसे ज्यादा 75 सीटें हासिल की हैं। जबकि भाजपा ने 74 और जदयू ने 43 सीटें हासिल की हैं, वहीं कांग्रेस 19 सीटें हासिल कर पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here