मध्यप्रदेश सरकार ने देश की पहली गौ कैबिनेट बनाने का फैसला किया है। इसकी जानकारी एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दी है। उन्होनें बताया की यह कैबिनेट गायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए काम करेगी। इस कैबिनेट की बैठक पहली बैठक 22 नवंबर को होगी। वहीं इस कैबिनेट में पशुपालन, वन, पंचायत, ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह और किसान कल्याण विभाग शामिल होंगे।
कमलनाथ ने मध्यप्रदेश सरकार पर साधा निशाना
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्यप्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की 2018 के विधानसभा चुनाव के पूर्व प्रदेश में गौ मंत्रालय बनाने की घोषणा करने वाले अब गौधन संरक्षण और संवर्धन के लिए गौ कैबिनेट बनाने की बात कर रहे है। कमलनाथ ने आगे कहा की शिवराज ने इससे पहले भी गौ मंत्रालय और प्रत्येक घर में छोटी छोटी गौशाला बनाने की बात की थी। लेकिन मुख्यमंत्री अपनी पुरानी घोषणाओं को भूल कर नई घोषणाएं कर रहे है।
कमलनाथ ने कहा की शिवराज की सरकार ने गौमाता के लिए कुछ भी नहीं किया बल्कि गौ माता के लिए चारे की राशि में भी कमी कर दिया जो की कांग्रेस सरकार ने 20 रूप्ये प्रति गाय का प्रावधान दिया था। उन्होने आगे कहा की हमारी सरकार आने पर हम हजार गौशालाओं का निर्माण कराएंगे। इसके साथ ही कमलनाथ ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा की कांग्रेस के कामों को देखकर भाजपा को सद्बुद्धि आई है। सही मायनों में काम करना है तो कांग्रेस सरकार की तरह ही भाजपा सरकार प्रदेश भर में गौशालाओं का निर्माण शुरू कराये और गौ माता को लेकर अपनी पूर्व की सारी घोषणाओं को पूरा करें तभी सही मायनों में गौमाता का संरक्षण व संवर्धन हो सकेगा।