बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आज मुख्यमंत्री नीतिश कुमार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर नाराज हुए। नीतीश ने कहा की हम चुप थे क्योकि यह हमारे बेटे की तरह है, इनके पिताजी हमारे दोस्त की तरह है। तेजस्वी यादव को डांटते हुए नीतिश ने पूछा की आपको डिप्टी सीएम किसने बनाया था? आप चार्जशीटेड है और सभी जानते है की आप क्या करते है।
नीतिश कुमार पर एक हत्या में शामिल होने का आरोप
वही इससे पहले तेजस्वी यादव ने सदम में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार पर जमकर निशाना साधा था। तेजस्वी ने उन पर 1991 में हुई एक हत्या में शामिल होने का भी आरोप लगाया। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री पर कंटेट चोरी मामले को लेकर भी हमला बोला था। नीतिश कुमार ने कहा की जो बात ये बोल रहे है उसकी जांच होनी चाहिए और इसके खिलाफ कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने तेजस्वी यादव के द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा बताया है। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव से संयमित भाषा का इस्तेमाल करने को कहा। विजय कुमार सिन्हा ने कहा की विधानसभा में विकास के मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए। विधानसभा में आज जमकर हंगामा हुआ जिसके बाद स्पीकर ने सभा स्थगित कर दी।
विधानसभा में राज्यपाल फागू चौहान के अभिभाषण के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बोलने की बारी आई। अपने संबोधन में तेजस्वी यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निजी हमले किए। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार को हंसते भी देखा गया। दूसरी तरफ सत्ता पक्ष के विधायकों ने तेजस्वी यादव के भाषण पर टोका-टाकी जारी रखी। इसके बावजूद तेजस्वी यादव नहीं माने और सीएम नीतीश कुमार पर निजी हमले जारी रखे। तेजस्वी यादव के कहा कि ‘आप ऐसा करेंगे तो हम सदन नहीं चलने देंगे।’