Home Politics तय समय पर होंगे लोकसभा चुनाव

तय समय पर होंगे लोकसभा चुनाव

386
0

भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव और देश के ताजा हालात के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि लोकसभा चुनाव समय पर ही होंगे। चुनाव आयोग इसके लिए पूरी तरह तैयार है। चुनाव आयोग जल्द ही लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। पहले ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि लोकसभा चुनाव थोड़ा आगे बढ़ाए जा सकते हैं। वहीं, ईवीएम के सवाल पर उन्होंने कहा कि ईवीएम को हमने फुटबॉल बना दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि ’ईवीएम को हमने जाने-अनजाने में पूरे देश मे फुटबॉल बना दिया है। रिजल्ट अनुकूल है तो ईवीएम ठीक है और नहीं तो खराब।’ उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने फॉर्म 26 में शपथपत्र के प्रारूप में बदलाव किया है। अब प्रत्याशी को पति/पत्नी बच्चों/ आश्रितों के 5 साल की आय का ब्यौरा देना होगा। इसमें देश के साथ ही विदेश की सम्पत्ति का भी ब्यौरा शामिल है। पैन के साथ यह जानकारी देनी होगी। इस मौके पर सुनील अरोड़ा ने बताया कि ’इस बार चुनाव में सी विजिल ऐप लॉन्च किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here