Home Rajasthan राजधानी के चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू की आहट, 3 कॉमन डक और...

राजधानी के चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू की आहट, 3 कॉमन डक और ब्लैक स्टोर्क की मृत्यु

427
0

दा एंगल।
जयपुर।

देश में पहले से ही कोराना की वजह से लाॅकडाउन और आर्थिक गतिविधियां बंद रही थी। अब जब कोरोना के मामले में भारत में कम होने लगे हैं तो एक और नई बीमारी देश में आ गई है। यह है बर्ड फ्लू। बर्ड फ्लू प्रदेश सहित देशभर में फैलता जा रहा है। बर्ड फ्लू की वजह से देश का पोलट्री का व्यापार ठप सा पड़ गया है। देश की राजधानी दिल्ली, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। दिल्ली में 8 पक्षी मृत पाए गए हैं। इसके बाद बाहर से आने वाले पैकेज्ड मीट पर रोक लगा दी गई है।

राजस्थान सहित देश के कई हिस्सों में फैला

राजस्थान में 13 जिलों में बर्ड फ्लू फैल चुका है। इससे पहले जयपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, पाली, बारां, कोटा, बांसवाड़ा में भी बर्ड फ्लू के सैंपल पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनके अलावा 10 जिलों के सैंपलों की रिपोर्ट आनी अभी शेष है। प्रदेश में पक्षियों कि असामान्य मौत का पहला मामला 26 दिसंबर को सामने आया था, तब से अब तक प्रदेश में 2950 पक्षी मृत मिल चुके हैं। मृत पक्षियों में 2289 कौवे हैं, इसके साथ ही अब तक 170 मोर, 156 कबूतर और 335 अन्य पक्षी मृत मिल चुके हैं।

चिड़ियाघर का पक्षी ब्लाॅक बंद

वहीं राजधानी जयपुर के चिड़ियाघर में भी बर्ड फ्लू की खौफनाक दस्तक दे दी है। यहां पर 3 कॉमन डक और ब्लैक स्टोर्क की मृत्यु हो गई है। जिसमें 3 कॉमन डक पहले से ही बीमार थी। इन सभी के सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे गए हैं। चिड़ियाघर में पक्षियों की मौत के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद पर्यटकों के लिए पक्षी ब्लाॅक को अनिश्चितकाल के लिए बन्द कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here