Home Politics राजस्थान की 200 विधानसभा में की जा रही “विजय संकल्प वाहन रैली”

राजस्थान की 200 विधानसभा में की जा रही “विजय संकल्प वाहन रैली”

667
0

जयपुर. भाजपा केंद्रीय नेतृत्व में विजय संकल्प वाहन रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर और अधिक सक्रिय करना व केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण कार्यों से आमजन को अवगत कराना है। इस दौरान केंद्र मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी समेत कई नेता मौजूद रहे। वे खुद भी इस रैली में शामिल हुए। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी अलग-अलग जगह इस रैली की अगवानी की।

राजधानी में केंद्र मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली सिविल लाइंस क्षेत्र से शुरू की जाएगी। जो गुजर की थड़ी से होते हुए। कई जगह जाएगी। साथ ही हर विधानसभा क्षेत्र में इस तरह की बाइक रैली निकालने का कार्यक्रम रखा गया है। प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि हर बूथ से 25-25 बाइकें इस रैली में शामिल हो रही हैं। राजस्थान की सभी 200 विधानसभा में ये बाइक रैली की जा रही है।

केंद्र मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी इस रैली का हिस्सा बने। इस दौरान कार्यकर्ता उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बेसब्र नजर आए। उन्होंने खुद बाइक चलाकर इस रैली को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज शौर्य दिवस मनाया जा रहा है। इसलिए हम बाइक रैली निकाल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here