दा एंगल।
जयपुर।
देश में 16 जनवरी से वैक्शीनेशन का काम शुरू हो चुका है। वैक्शीनेशन के बाद से देश में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ी है। अब तक देश में लाखों लोगों ने वैक्शीनेशन का टीका लगा लिया हैं। वहीं भारत में कोरोना के मामले में कभी तेजी देखी जाती है तो कभी इसके मामले एकदम गिर जाते हैं। वहीं अमेरिका और ब्रिटेन के अलावा दूसरों देशों में कोरोना के मामलों में तेजी देखी जा रही है। दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या दस करोड़ को पार कर गई है। वहीं 21 लाख से अधिक लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
संक्रमणमुक्तों की देश में संख्या बढ़ी
भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 11,666 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 123 लोगों ने इस वायरस से जान गंवा दी है। वहीं संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ को पार कर गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 11,666 नए मामले आए हैं। इस तरह से देश में संक्रमितों की संख्या 1,07,01, 193 हो गई है। वहीं 123 लोगों ने कोरोना वायरस से अपनी जान गंवा दी है। इस तरह कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 1,53,847 हो गई है।
दो राज्यों में सबसे ज्यादा मामले
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 1,03,73,606 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 14,301 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार दो लाख से नीचे बनी हुई है। वहीं देष में ठीक होने वालों का प्रतिषत बढ़ा है। इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि कोविड-19 के 70 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र और केरल में हैं। वहीं राजधानी दिल्ली मंे भी कोरोना के मामलों की रफ्तार धीमी पड़ी है। यहां पर अब सक्रिय मरीजों की संख्या में भारी गिरावट आई है।