Home Rajasthan विवादों में आई कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया

विवादों में आई कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया

360
0

राजस्थान। राजस्थान यूनिवर्सिटी में शुरू हुई कर्मचारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया एक बार फिर विवादों में आ गई। राजस्थान यूनिवर्सिटी में प्रशासन ने 28 फरवरी को तीन कर्मचारियों को पदोन्नत करने का आदेश जारी कर दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि विभागीय पदोन्नति समिति का कोरम पूरा किये बिना तीन कर्मचारियों की पदोन्नति लिस्ट जारी कर दी। जबकि समिति के कन्वीनर जयपुर से बाहर थे वहीं नए रजिस्ट्रार ने जॉइन नहीं किया था। वित्त नियंत्रक उम्मेद सिंह के पास ही रजिस्ट्रार का चार्ज था। वहीं पदोन्नति के आदेश को कुलपति सचिवालय से भी अप्रूवल मिल गई। नए रजिस्ट्रार ने कुलपति की सहमति पर पदोन्नति के आदेश को निरस्त कर दिया। दरअसलए यूनिवर्सिटी में 21ए22 तारीख को डीपीसी के लिए 11 कर्मचारियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। इसके बाद समिति के कन्वीनर प्रो वीवी सिंह जयपुर से बाहर हैं। लेकिन 27 फरवरी को यूनिवर्सिटी में रिव्यू डीपीसी की गई और सिर्फ 3 कर्मचारियों को पदोन्नत कर दिया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here